आदित्यपुर: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) के विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल-2, आदित्यपुर द्वारा रविवार 7 जून 2026 को विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रखने की सूचना जारी की गई है. विभाग ने बताया है कि आवश्यक मेंटेनेंस कार्य, पेड़ों की छंटाई और जंपर जोड़ने जैसे कार्यों को लेकर यह शटडाउन लिया जाएगा.


जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आदित्यपुर-03 फीडर के अंतर्गत आने वाले झुरकुली, दुधा एवं झार गोविंदपुर क्षेत्र में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान टाटा स्टील ग्रोथशॉप द्वारा अपने क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा.
वहीं आदित्यपुर-02 के फीडर नंबर-01 से जुड़े चौथे फेज इंडस्ट्रियल एरिया एवं छठे फेज इंडस्ट्रियल एरिया में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. विभाग के अनुसार इस दौरान पेड़ों की छंटाई, जंपर जोड़ने तथा आवश्यक मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा.
इसके अलावा आदित्यपुर-02 के फीडर नंबर-03 से जुड़े छठे फेज इंडस्ट्रियल एरिया में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. यहां भी पेड़ छंटाई, जंपर जोड़ने और रखरखाव से संबंधित कार्य किए जाएंगे.
बिजली विभाग ने बताया है कि यह शटडाउन अत्यावश्यक कार्यों को पूरा करने के लिए लिया जा रहा है. विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित समय के अनुसार आवश्यक तैयारी पहले से कर लें.
विभाग की ओर से विशेष परिस्थितियों अथवा विद्युत संबंधी जानकारी के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं. सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल-2, आदित्यपुर से 9431135930 पर संपर्क किया जा सकता है.



