जामताड़ा: स्थित स्टूडेंट्स करियर पॉइंट ने सोशल मीडिया के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. संस्थान के फेसबुक पेज पर 5 लाख, इंस्टाग्राम पर 1.30 लाख तथा यूट्यूब पर 11 हजार फॉलोअर्स पूरे होने की खुशी में भव्य समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संस्थान के निदेशक आमिर अंसारी के नेतृत्व में केक काटकर उपलब्धि का उत्सव मनाया गया.


समारोह में संस्थान के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान सभी ने संस्थान की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और एक-दूसरे को बधाई दी.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक आमिर अंसारी ने कहा कि संस्थान सोशल मीडिया के माध्यम से विद्यार्थियों को शैक्षणिक मार्गदर्शन, प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी तथा करियर से जुड़ी उपयोगी सामग्री नियमित रूप से उपलब्ध कराता है. उन्होंने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क डेमो क्लास का भी संचालन किया जाता है, जिससे उन्हें बेहतर मार्गदर्शन मिल सके.
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों, अभिभावकों और शुभचिंतकों के विश्वास, सहयोग एवं स्नेह के कारण ही संस्थान को सोशल मीडिया पर इतनी बड़ी पहचान मिली है. फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाखों लोगों का जुड़ाव इसी विश्वास का परिणाम है.
आमिर अंसारी ने इस उपलब्धि के लिए सभी फॉलोअर्स, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं संस्थान के शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराकर अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा.
मौके पर उपस्थित विद्यार्थियों ने भी संस्थान की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए निदेशक एवं शिक्षकों को बधाई दी. कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण तथा शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुआ.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल

