जामताड़ा: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) ने झारखंड में संगठन विस्तार अभियान को गति देते हुए विभिन्न जिलों में जिला अध्यक्षों एवं कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की है. यह नियुक्तियां NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव द्वारा तत्काल प्रभाव से की गई हैं.

जारी सूची के अनुसार अक्षय कुमार सिंह को जामताड़ा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वहीं मुन्ना हेंब्रम को दुमका जिला अध्यक्ष बनाया गया है. खूंटी जिले में राहुल केसरी को जिला अध्यक्ष तथा ऋषभ कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
धनबाद जिले में साहिल अली को जिला अध्यक्ष एवं शनि सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. गोड्डा जिले में मोहम्मद सादिक हुसैन को जिला अध्यक्ष बनाया गया है. सिमडेगा में विवेक तिर्की को जिला अध्यक्ष तथा रोहन तुर्की को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है.
इसके अलावा विकास महंता को सरायकेला-खरसावां, प्रियरंजन दास को गढ़वा, हरि भगत को लोहरदगा, सुफियान राय को गुमला, आशीष ठाकुर को पलामू तथा रोशन कुमार साहू को लातेहार जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
रांची ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी अमन शहजाद को जिला अध्यक्ष के रूप में सौंपी गई है. वहीं शिवांकीत को रांची शहरी क्षेत्र का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है.
प्रदेश नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया है. साथ ही छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने तथा NSUI की नीतियों और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई है.
प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव ने कहा कि संगठन विस्तार का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक जिले में छात्र हितों की प्रभावी आवाज को मजबूत करना है. उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका निभाने और छात्र समुदाय के बीच संगठन की पहुंच बढ़ाने का आग्रह किया.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल



