आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर में शनिवार को टाटा मोटर्स की अधिकृत व्यवसायिक वाहन डीलर मिथिला मोटर्स में टाटा के नए अत्याधुनिक कमर्शियल वाहनों TATA AZURA 710, TATA AZURA 1212 और TATA AZURA 1918 का भव्य शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम के दौरान वाहनों को औपचारिक रूप से लॉन्च कर ग्राहकों के लिए पेश किया गया.

कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि AZURA सीरीज के इन नए वाहनों को आधुनिक तकनीक, बेहतर माइलेज, दमदार प्रदर्शन और ड्राइवरों की सुविधा को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है. नए मॉडल परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
लॉन्चिंग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहक, ट्रांसपोर्टर, व्यवसायी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे. उपस्थित लोगों ने नए वाहनों की डिजाइन, फीचर्स और प्रदर्शन क्षमता की सराहना की.
इस अवसर पर निशा देवी झारखंड की पहली AZURA ग्राहक बनीं. उन्हें टाटा मोटर्स की ओर से वाहन की चाबी सौंपकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में यह क्षण विशेष आकर्षण का केंद्र रहा.
कार्यक्रम के दौरान मिथिला मोटर्स की ओर से राजेश पटेल सहित कंपनी के अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. सभी ने नए वाहनों की सफलता और ग्राहकों के बेहतर अनुभव की कामना की. टाटा मोटर्स और मिथिला मोटर्स के प्रतिनिधियों ने कहा कि AZURA श्रृंखला के वाहन परिवहन क्षेत्र में नई संभावनाएं लेकर आएंगे और व्यवसायिक वाहन बाजार में एक नया मानक स्थापित करेंगे. इस अवसर पर टाटा मोटर्स की ओर से ऋतुमय बंदोपाध्याय, मिथिला मोटर्स के प्रबंधक बी. लाल, सेल्स एकजिक्यूटिव रवि राव आदि मौजूद रहे.



