चाईबासा: मनोहरपुर में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सीताराम गोप की अध्यक्षता में संपन्न हुआ.

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक और विकास की नई दिशा देने का कार्य किया था. उनकी सोच और सेवा भावना आज भी लोगों को प्रेरित करती है.
कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सक डॉ. अनिल भी मौजूद रहे. मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रखंड उपाध्यक्ष रंजीत कोनगाड़ी, मंडल अध्यक्ष भाग-1 मनोज अब्राहम पूर्ति, मंडल अध्यक्ष भाग-2 तिल तिर्की, सर्वेश सिद्धू, बागी चांपिया, परवेज आलम, वरिष्ठ कांग्रेसी अरुण नाग, पंचदेव चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में सभी ने राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.
रिपोर्ट: जयंत प्रमाणिक



