जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के मिहिजाम स्थित हांसी पहाड़ी के पास बुधवार देर शाम रेल लाइन के किनारे खजूर के पेड़ों और झाड़ियों में अचानक आग लग गई. आग लगते ही इलाके में अफरा- तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना संबंधित विभागों को दी.

सूचना मिलते ही चित्तरंजन स्टेशन के आरपीएफ बल और चिरेका के अग्निशमन विभाग की टीम दमकल गाड़ी के साथ मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
बताया जा रहा है कि आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन समय रहते दमकल विभाग की सक्रियता के कारण स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया. राहत की बात यह रही कि घटनास्थल के आसपास कोई आबादी नहीं थी, जिससे किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई.
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गया है, ताकि आग लगने की वजह स्पष्ट हो सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.



