सरायकेला: काशी साहू कॉलेज स्थित वाहन कोषांग से रविवार को होमगार्ड जवान की मोटरसाइकिल चोरी हो गई. घायल जवान देवानंद प्रधान खरसवा का रहने वाला है और चुनाव ड्यूटी में तैनात था.


जानकारी के अनुसार, रविवार को निकाय चुनाव के मद्देनज़र पोलिंग पार्टियों को कॉलेज से रवाना किया जा रहा था. इसी दौरान जवान अपनी कमान लेने कॉलेज पहुंचे और मोटरसाइकिल खड़ी कर अंदर चले गए. लौटने पर उन्होंने देखा कि उनकी बाईक गायब है. पूरे इलाके में खोजबीन की गई, लेकिन मोटरसाइकिल नहीं मिली.
घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई और अब खोजबीन शुरू करने पर चौंकाने वाला मामला सामने आया. दरअसल जवान की बाईक दूसरे जवान ले गया और अपनी बाईट वहीं छोड़ गया था. जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया. इस बीच दूसरा जवान भी देवानंद की बाईक लेकर पहुंच गया. तब जाकर देवानंद ने राहत की सांस ली. वैसे परेशान जवान ने इस घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए. उनका कहना है कि चुनाव के समय जिले में पूरी पुलिस फोर्स मौजूद रहने के बावजूद यदि कोई वाहन चोरी हो सकता है, तो यह आम जनता और सुरक्षा दोनों के लिए गंभीर संकेत है.

