आदित्यपुर/ Aman Kumar रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान आलोक सरकार के रूप में हुई है, जो नोआमुंडी से जनशताब्दी एक्सप्रेस से लौट रहे थे.

विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब 7:30 बजे ट्रेन से उतरने के दौरान उनका पैर रेलवे ट्रैक में फंस गया, जिससे उनका पैर कट गया और सिर में भी गंभीर चोट आई. हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर कुछ समय के लिए अफरा- तफरी का माहौल बन गया. रेलवे कर्मियों और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना दी गई. शव को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है.
विज्ञापन
