सरायकेला/ Pramod Singh झारखंड अधिविद परिषद रांची की ओर से आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा चौथे दिन भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. जिले में मैट्रिक की परीक्षा 22 केंद्रों पर और इंटरमीडिएट की परीक्षा 30 केंद्रों पर आयोजित की गई. चौथे दिन कुल 4359 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 55 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा ने बताया कि मैट्रिक के लिए बंगला, उर्दू और ओड़िया विषय की परीक्षा आयोजित की गई. कुल 394 परीक्षार्थियों में से 390 उपस्थित हुए और 4 अनुपस्थित रहे.
वहीं इंटरमीडिएट के वाणिज्य और कला संकाय के लिए इकोनॉमिक्स और एक्यूटेंसी विषय की परीक्षा हुई. इसमें 4020 परीक्षार्थियों में से 3969 शामिल हुए, जबकि 51 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. डीईओ ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई.
