जामताड़ा/ Manish Barnwal

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जामताड़ा शाखा के मारवाड़ी युवा मंच द्वारा श्री कृष्ण गौशाला में विशेष तुला दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सुबह से ही गौशाला परिसर में श्रद्धालुओं की अच्छी संख्या में भीड़ उमड़ी.
कार्यक्रम में प्रदीप अग्रवाल और मिंटू अग्रवाल ने बताया कि 50 से अधिक दंपत्तियों, पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने तुलादान में भाग लिया. गौशाला परिसर में स्थापित विशाल तराजू पर श्रद्धालुओं ने अपने वजन के बराबर गुड़, दाल, अनाज और अन्य आवश्यक सामग्री का दान किया.
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गौशाला और गाय माता के संरक्षण को हमारी संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि तुला दान केवल एक धार्मिक क्रियाकलाप नहीं बल्कि जीवन में संतुलन बनाए रखने का प्रतीक भी है.
मायुमं के सदस्यों ने गौशाला की उन्नति और गाय माता के संरक्षण के लिए सदैव प्रयासरत रहने का संकल्प लिया. तुला दान कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप अग्रवाल, मिंटू अग्रवाल, बिमल जटिया, सुशील सरावगी, प्रतीक नारनौलिया, दिनेश हलवाई, सूरज अग्रवाल, बंटी नारनौलिया, रोहित लोहारुका, परवीन दालान, राजेश भारती, सरोज परशुरामका और राकेश अग्रवाल सहित समाज के कई गणमान्य लोगों की भूमिका सराहनीय रही.

