बोकारो: जिला के बालीडीह ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत तातरी निवासी सुचेद्र मिश्रा के घर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है. परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था. इसी दौरान चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाते हुए ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश कर नकदी व कीमती गहनों पर हाथ साफ कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही जरिडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. घर लौटने पर परिजनों ने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी व बक्सों से नकदी तथा जेवरात गायब हैं. परिजनों के अनुसार इस चोरी में उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाया, जिसने घर के आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया. इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घर के अंदर व बाहर से फिंगरप्रिंट, फुटप्रिंट और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए.
स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है. लोगों का कहना है कि रात्रि गश्ती नहीं होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं. उन्होंने पुलिस प्रशासन से गश्ती बढ़ाने और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
