आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai उद्यमी संगठन आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (एसिया) में DPIIT-IPR चेयर NUSRL रांची की अनुसंधान टीम ने उद्यमियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. यह बैठक राज्यस्तरीय अध्ययन “झारखंड में ट्रेडमार्क की व्यावसायिक उपयोगिता” के तहत आयोजित की गई, जिसे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के सहयोग से संचालित किया जा रहा है.

बैठक में एसिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, महासचिव प्रवीण गुटगुटिया, उपाध्यक्ष सुधीर सिंह एवं देवांग गांधी, सचिव अशोक गुप्ता तथा समिति सदस्य मनोज गुटगुटिया और कौशल सिंघल शामिल थे.
अनुसंधान टीम के सदस्य परमेश्वर कुमार महतो, ट्रेडमार्क अटॉर्नी झारखंड हाईकोर्ट, और दिपेंदु दास, ट्रेडमार्क अटॉर्नी दिल्ली हाईकोर्ट, ने उद्यमियों के साथ ट्रेडमार्क जागरूकता, पंजीकरण में आने वाली बाधाएं, ब्रांडिंग के महत्व और MSME की चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की.
बैठक के दौरान एसिया पदाधिकारियों ने MSME सेक्टर में ट्रेडमार्क जागरूकता की कमी, प्रक्रियागत देरी और नीति सुधारों की आवश्यकता पर अपने सुझाव दिए. अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने कहा कि एसिया झारखंड के उद्योग क्षेत्र में IP जागरूकता बढ़ाने और ब्रांडिंग को प्रोत्साहित करने के लिए पूरी तरह सहयोग देगा.
इस चर्चा को MSME सेक्टर के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि ट्रेडमार्क न केवल ब्रांड की पहचान बढ़ाते हैं बल्कि बाजार में प्रतिस्पर्धा क्षमता को भी मजबूत करते हैं.

