घाटशिला: विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को चल रहे मतदान के बीच झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन ने क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया. उन्होंने कशीदा पंचायत के बूथ संख्या 81, 82, 83 और 84 पर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की.


इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में घरों से निकलकर मतदान करें ताकि मतदान प्रतिशत बढ़े और लोकतंत्र मजबूत बने.
सोमेश सोरेन ने कहा, “यह चुनाव जनता की आवाज़ को बुलंद करने का अवसर है. हर वोट महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें.”
मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया. महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सुबह से ही मतदान केंद्रों पर कतार में नजर आए.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
