सरायकेला: विरसा मुंडा स्टेडियम में सोमवार को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देश पर आयोजित प्रथम बालिका अस्मिता लीग जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन और समापन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी तथा विशिष्ट अतिथि फादर रमेश (संत फ्रांसिस डेसेल्स स्कूल) रहे।

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से कुल 360 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। बालिकाओं में खेल के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा था। आयोजन को सफल बनाने में संचालन सचिव सिकंदर महतो सहित विष्णु नारायण सिंह, करमु मंडल, राजेश कुमार, नित्य नंद महतो, लखन महतो, राजेन महतो, दामुदर जामूदा, लखन सरदार, प्रदीप सरदार, शिव कुमार प्रधान, प्रेमाशिष महतो, मिलन सोय, शिवो प्रधान, हरिस दांगो तथा एसटीआर संजय स्कूल के छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विभिन्न स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार रहे:
अंडर-16 बालिका वर्ग
-
600 मीटर दौड़: प्रथम – कुना किस्कु, द्वितीय – सनिया मुंडा, तृतीय – लक्ष्मी सिंह
-
डिस्कस थ्रो: प्रथम – रिया हांसदा, द्वितीय – सहचारी मांझी, तृतीय – आशा रानी हेम्ब्रम
-
लंबी कूद: प्रथम – भारती उरांव, द्वितीय – अनिता मारडी, तृतीय – सुमन सांवया
-
60 मीटर दौड़: प्रथम – रिना प्रमाणिक, द्वितीय – लक्ष्मी महतो, तृतीय – मालती महतो
-
ट्राईथलॉन (सी): प्रथम – संतोषी नायक, द्वितीय – क्षाया भक्ती, तृतीय – सूरूती महतो
-
शॉट पुट: प्रथम – रिया हांसदा, द्वितीय – अनिता मारडी, तृतीय – योसभी जादब
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों और सहयोगियों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता बालिकाओं में खेल भावना और आत्मविश्वास बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम साबित होगी।


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।


