सरायकेला/Promod kumar: शुक्रवार को देश के पहले गृहमंत्री, महान विभूति, भारत रत्न, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और सरायकेला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के द्वारा रन फॉर यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया.

इस अवसर पर स्कूली बच्चों के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक यूनिटी मार्च निकाला, जिसका उद्देश्य समाज को एकता का संदेश देना था. यूनिटी मार्च शिशु मंदिर विद्यालय से निकलकर थाना चौक का भ्रमण करते हुए कालूराम चौक, संजय चौक होते हुए पुनः शिशु मंदिर में जाकर समाप्त हुई.
इस अवसर पर देश को एकता के सूत्र में बांधने में सरदार पटेल के अतुल्य योगदान को भी याद किया गया. भाजपा सरायकेला खरसवां के जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा कि जब भारत आजाद हुआ तब भारत 565 रियासतों में विभाजित था, भारत को एकजुट करना असंभव प्रतीत होता था, जिसे सरदार पटेल ने उसे संभव कर दिखाया. यूनिटी मार्च में स्कूली बच्चों और शिक्षकों के अलावा जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजा सिंह देव, कार्यक्रम सहसंयोजक पप्पू बर्मा, जिला मंत्री कविता दास, प्रदीप सिंहदेव, बद्रीनाथ दरोगा, मुरली प्रधान, बबलू सोय, प्रशांत महतो, होपना सोरेन, सुमित चौधरी, बीजू दत्ता, जीतेंद्र घोड़ाई सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
