सुपौल: बिहार के सुपौल जिले के छातापुर प्रखण्ड के कटहरा पंचायत के वार्ड 07 स्थित मध्य विद्यालय कटहरा खतबे टोला में मिड-डे मील खाने के बाद करीब दो दर्जन बच्चों की अचानक तबीयत खराब हो गई.

जानकारी के अनुसार, खाना खाने के दौरान किसी बच्चे के प्लेट में छिपकली देखी गई, जिसके बाद विद्यालय प्रधानाध्यापक राजीव कुमार रमण ने तुरंत खाना फेकवा दिया. इसके कुछ देर बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गई, जिसे देखते हुए उन्हें छातापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.
हॉस्पिटल में मौजूद डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया और बताया कि सभी बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर हैं. स्थिति गंभीर पांच बच्चों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है.
घटना की सूचना मिलने पर छातापुर बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता और प्रभारी बीइओ देश कुमार अस्पताल पहुंचे और बच्चों से जानकारी प्राप्त की. उन्होंने बताया कि पूरे मामले की बारीकी से जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
