छपरा/ जिले के एकमा थाना क्षेत्र में रविवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार 45 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा आम दाढ़ी ढाला के पास स्थित आरा मशीन के नजदीक हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन
मृतक की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के रीढ़ गांव निवासी त्रिभुवन यादव के रूप में की गई है. स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल छपरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और कोहराम मच गया. वहीं, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश में छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
