चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के तत्वाधान में सोनुआ प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय पांसुआ में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर छात्राओं, शिक्षकों और अधिकारियों की उपस्थिति में एक प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया गया.

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बालिका दिवस के महत्व और उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. DLSA से जुड़े पीएलबी सह अधिकार मित्र श्रीकांत प्रधान और अरूप प्रधान ने बालिकाओं के सशक्तीकरण, सुरक्षा और समानता पर विशेष जोर दिया. उन्होंने बाल विवाह, बाल श्रम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम तथा गुड टच-बैड टच जैसे संवेदनशील विषयों पर छात्राओं को जागरूक किया.
इसके साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, स्पॉन्सरशिप योजना और निःशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि जरूरत पड़ने पर छात्राएं सहायता प्राप्त कर सकें. स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उनके अधिकारों की समझ विकसित करना और समाज में लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ जागरूकता फैलाना रहा.



भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
