पटना/नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और लोजपा (आर) प्रमुख चिराग पासवान ने अपने सभी सांसदों को दिल्ली बुलाया है. खबर है कि कल संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गई है, जिसमें पार्टी के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा.

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में यह तय किया जाएगा कि पार्टी एनडीए में बनी रहेगी या अलग होने का रास्ता चुनेगी. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चिराग पासवान कल बड़ा ऐलान कर सकते हैं, जो पार्टी और राष्ट्रीय राजनीति पर असर डाल सकता है.
पार्टी के अंदर इस फैसले को लेकर पूरी तैयारियाँ की जा रही हैं. सभी सांसद दिल्ली पहुंच चुके हैं और संसदीय बोर्ड की बैठक के एजेंडा पर चर्चा जारी है. विशेषज्ञों के अनुसार, चिराग का यह कदम पार्टी की दिशा और गठबंधन की राजनीति दोनों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
