हजारीबाग: जिले के लोहसिंघना थाना क्षेत्र के ओकनी मोहल्ले में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव पुराने अर्धनिर्मित मकान से बरामद किया गया. मृतक की पहचान ओकनी निवासी रोहित कुमार साव के रूप में हुई है. बताया गया कि वह पेशे से टोटो चालक था और पिछले छह दिनों से लापता था.

परिजनों ने अष्टमी के दिन से उसकी गुमशुदगी की शिकायत थाना में दर्ज कराई थी. लगातार खोजबीन के बाद सोमवार को उसका शव बरामद किया गया. शव की स्थिति खराब होने के कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मौत कई दिन पहले ही हो चुकी थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
