पाकुड़: दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा और विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस केंद्र के परेड ग्राउंड में शनिवार को पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने जिले के सभी चौकीदारों, होमगार्डों, जवानों और पदाधिकारियों को विशेष ब्रीफिंग दी. इस दौरान एसपी ने संवेदनशील स्थलों, सार्वजनिक जगहों, पूजा पंडालों और दुर्गा मंदिरों में ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए निभाए जाने वाले कर्तव्यों की विस्तार से जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा में तैनात सभी जवान और अधिकारी महिलाओं व बच्चों के प्रति विशेष आदरभाव रखें और किसी श्रद्धालु को सहयोग की जरूरत होने पर मददगार की भूमिका निभाएं. एसपी ने सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत देते हुए पुलिस कर्मियों को पूजा समितियों के सदस्यों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनहोनी की सूचना तुरंत वरीय अधिकारियों को देने का निर्देश दिया.
एसपी निधि द्विवेदी ने कहा कि पुलिस की छवि जनता के बीच बेहतर बने, इसके लिए प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपने कर्तव्यों के साथ जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करना चाहिए, ताकि लोग उत्साह और उमंग के साथ त्योहार का आनंद उठा सकें. इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना व आउटपोस्ट को संसाधनों से लैस मोटरसाइकिल भी हैंडओवर की, जिससे त्योहारों के अलावा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और विधि- व्यवस्था बनाए रखने में तेजी लाई जा सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
