चांडिल: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 26वीं वाहिनी, रांची के तत्वावधान में शनिवार को समवाय मतकमडीह में मोबाइल प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में कुल 30 ग्रामीणों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया. समापन समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि दुतिया कमांडेंट सरदार सिंह चौहान ने किया.

इस अवसर पर चौका थाने के एसएचओ बजरंग महतो, एसबीआई शाखा के प्रबंधक बंकिम चंद्र, कोल्हान फैक्ट्री के मालिक विनय मंगलम, पोस्ट मास्टर बंसा के मैनेजर देवरिषि महतो, गुरुकुल स्कूल के प्रधानाध्यापक मेघनाथ लाया समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. गुरुकुल स्कूल की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. समापन समारोह में गुरुकुल स्कूल के 55 विद्यार्थी और 70 ग्रामीण भी मौजूद रहे.
मुख्य अतिथि सरदार सिंह चौहान ने कहा कि यह प्रशिक्षण केवल समापन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की ओर एक नए सफर की शुरुआत है. उन्होंने 30 ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि एसएसबी का यह प्रयास ग्रामीणों को रोजगारोन्मुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. कार्यक्रम के अंत में सहायक कमांडेंट श्यामल बिस्वास के नेतृत्व में राष्ट्रीय गान के साथ समापन हुआ.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
