धनबाद: रांगाटांड होलसेल मार्केट स्थित शांति टावर में संचालित श्याम पूजा भंडार में शनिवार तड़के आग लग गई. आग लगते ही अफरा- तफरी मच गई. स्थानीय दुकानदार तुरंत आग बुझाने में जुट गए और संचालक के साथ मिलकर पूजा सामग्रियों को बाहर निकालने लगे. आग की वजह से पूरा शांति टावर धुएं से भर गया.

पूजा सामग्री की होलसेल दुकान होने से दुकान में बड़े पैमाने पर सामान रखा हुआ था. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी.
स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी हो सकती है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. दुकान के संचालक मंटू ने बताया कि आग से हुए नुकसान का अभी आकलन नहीं किया जा सका है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
