जमशेदपुर: आईटी सेक्टर की प्रतिष्ठित कम्पनी विप्रो टेक्नोलॉजी प्रा. लि. द्वारा नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में दो दिवसीय पूल कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. इस प्लेसमेंट ड्राइव में आरवीएस कॉलेज, आर्का जैन विश्वविद्यालय, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, एबीएम कॉलेज, जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज सहित कई अन्य शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.


पूल कैम्पस ड्राइव के तहत नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में आयोजित रोजगार सत्र में बीसीए, बीटेक, डिप्लोमा सहित विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. विश्वविद्यालय के रोजगार प्रकोष्ठ के निदेशक बाबू सुदर्शन ने बताया कि विप्रो ने तकनीक आधारित विभिन्न क्षेत्रों में सक्षम कार्यबल तैयार करने और रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की. इस ड्राइव में जमशेदपुर के विभिन्न कॉलेजों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी कार्य दक्षता और तकनीकी कौशलों का प्रदर्शन किया. सूचना तकनीक, डाटा विश्लेषण, एआई डाटा प्रोसेसिंग और सॉफ्टवेयर ऑन डिमांड जैसे क्षेत्रों में कुशल कार्यबल की मांग को पूरा करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है.
विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीक का स्वरूप तेजी से बदल रहा है. एआई आधारित रोजगार और मशीन लर्निंग प्लेटफार्म पर काम करने के लिए कंपनियां कुशल विद्यार्थियों की तलाश में हैं. इसी क्रम में इस कार्यक्रम का आयोजन नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में हुआ है. उन्हें आशा है कि इस ड्राइव में अधिक से अधिक विद्यार्थियों का चयन होगा.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
