सरायकेला: गुरुवार को जिले में हुई तेज बारिश के कारण टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर उत्कल ऑटोमोबाइल के समीप जल जमाव हो गया. इस स्थिति ने एक बार फिर JRDCL की लापरवाही की पोल खोल दी.

सर्विस रोड भी जलमग्न रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस जलजमाव को लेकर जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने JRDCL के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि गलत नक्शा और लापरवाही के कारण इस तरह के हालात उत्पन्न हुए हैं. ओमप्रकाश ने बताया कि हर बरसात में इस टोल रोड पर लोग इसी तरह की समस्याओं का सामना करते हैं, ऐसे में सवाल उठता है कि लोग टॉल क्यों दें.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
