आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai आरआईटी थाना क्षेत्र के मीरुडीह बाजार में आर्थिक रूप से कमजोर और पैर से दिव्यांग युवक रंजीत कुमार सिंह पर जानलेवा हमला हुआ. स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी दीपक कुमार साहू ने अचानक उस पर हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी कर दी है. स्थानीय ग्रामीणों ने इस हमले की कड़ी निंदा की और प्रशासन से दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने बताया कि घटना के पीछे की वजह की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
