पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र में हुई बाइक चोरी की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है. 4 सितंबर को पोस्ट ऑफिस के सामने से चोरी हुई आई-स्मार्ट मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद कर लिया, साथ ही इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है.


एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गोकुलपुर हटिया और आसपास के इलाकों में देर रात चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान गोकुलपुर- बड़हरवा मार्ग पर रात करीब साढ़े 11 बजे दो युवक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिए गए. पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी की बात स्वीकार करते हुए अपने एक अन्य साथी का नाम बताया. बाद में पुलिस ने उसे बाजार समिति क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों में एक पाकुड़ मुफस्सिल, एक हिरणपुर और एक पश्चिम बंगाल के शमशेरगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है. इनमें से दो आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास भी रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि कहीं इसका संबंध किसी अंतरराज्यीय गिरोह से तो नहीं है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
