जमशेदपुर/ Afroz Mallik परसुडीह के मखदुमपुर चौक समेत मुख्य सड़क बदहाली का शिकार बनी हुई है. ग्रामीण रोजाना टूटी- फूटी और गड्ढों से भरी सड़क से होकर गुजरने को मजबूर हैं. बरसात के मौसम में हालात और भी बिगड़ गए हैं. सड़क पर जगह- जगह पानी भर जाने से गड्ढे तालाब का रूप ले लेते हैं, जिससे पैदल चलना तो दूर साइकिल और बाइक निकालना भी बेहद जोखिम भरा हो जाता है.

खराब सड़कों की वजह से न केवल आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है बल्कि रोजमर्रा के काम से निकलने वाले लोग, स्कूल कॉलेज जाने वाले छात्र- छात्राएं और एम्बुलेंस जैसी आवश्यक सेवाएं भी बाधित हो रही हैं. गांव के बुजुर्गों ने बताया कि बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है और मरीजों को अस्पताल ले जाना किसी चुनौती से कम नहीं है. ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब ध्यान देने और सड़क निर्माण की मांग की है ताकि मखदुमपुर, परसुडीह समेत आसपास के ग्रामीणों को राहत मिल सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
