साहिबगंज: जिले के तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन परिसर में गणेश पूजा उत्सव के तहत आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान शनिवार को अचानक माहौल बिगड़ गया. दरला और तेतुलिया टीम के बीच कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद भयानक झड़प में बदल गया. दोनों गुटों के बीच लात-घूंसे और लाठी- डंडे चलने लगे, जिससे मौके पर अफरा- तफरी मच गई.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झड़प में दरला और तेतुलिया गांव के एक- एक युवक घायल हो गए. वहीं कमेटी सदस्य श्रीकांत यादव बीच- बचाव करने पहुंचे तो उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई. स्थानीय डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है.
घटना की सूचना मिलते ही तीनपहाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ालू लोगों को खदेड़कर स्थिति को काबू में किया. फिलहाल क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है. सवाल यह भी उठ रहा है कि थाना परिसर से महज कुछ दूरी पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस की मौजूदगी क्यों नहीं थी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
