जमशेदपुर/ Prerna Ojha समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में इंजीनियरिंग विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में पथ निर्माण कार्यों हेतु भूमि अधिग्रहण की प्रगति, विभागीय समन्वय तथा विभिन्न आधारभूत संरचना निर्माण की योजनाओं पर चर्चा की गई.


उपायुक्त ने कहा कि जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए अस्पताल, सरकारी भवन, सड़क, पुल-पुलिया और अन्य आधारभूत संरचना का सुदृढ़ीकरण आवश्यक है. उन्होंने अधिकारियों को लंबित भूमि अधिग्रहण प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए ताकि निर्माण कार्य समय पर शुरू हो सके. साथ ही अभियंताओं को योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने को कहा गया. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि कार्य की गति और गुणवत्ता की निरंतर निगरानी की जाएगी तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी.
सभी कार्यपालक अभियंताओं को यह भी निर्देश दिया गया कि संबद्ध विभागों की योजनाओं का विवरण ग्राम संपत्ति डिजिटल एसेट पोर्टल में अनिवार्य रूप से अपलोड करें ताकि विकास योजनाओं की नियमित निगरानी की जा सके. बैठक में उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, प्रभारी जिला योजना पदाधिकारी, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, भवन निर्माण विभाग और अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
