धनबाद: इस वक्त की बड़ी खबर धनबाद से सामने आई है. बहुचर्चित पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. सबूत के अभाव में कोर्ट ने संजीव सिंह समेत सभी 11 आरोपियों को बरी कर दिया है.

फैसले को लेकर अदालत परिसर और शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी और चप्पे- चप्पे पर सुरक्षा का घेरा बनाया गया था. कोर्ट परिसर के आसपास रघुकुल और सिंह मेंशन के समर्थकों का दिनभर जमावड़ा रहा. हर आने-जाने वाले की सघन तलाशी ली गई ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके. यह मामला लंबे समय से चर्चा में रहा है और अब कोर्ट के इस फैसले के बाद धनबाद की राजनीति और सामाजिक हलचल पर इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
