जमशेदपुर: इंडियन नेशनल स्टील, मेटल, माइंस एंड इंजीनियरिंग एम्प्लाइज फेडरेशन (INSMEEF) के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का मंगलवार को समापन हो गया. समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के सीईओ टीवी नरेन्द्रन शामिल हुए.

सेमिनार के पहले सत्र में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीवा रेड्डी ने सभी ट्रेड यूनियनों से एकजुट होकर अपने हक और हुकूक की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि संगठित प्रयास से ही श्रमिक हितों की रक्षा संभव है.
वहीं दूसरे सत्र में टाटा स्टील के सीईओ टीवी नरेन्द्रन ने मजदूर यूनियन एवं औद्योगिक समूहों को आने वाली चुनौतियों के प्रति सचेत किया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक एक बड़ी चुनौती है, लेकिन इसके साथ अवसर भी मौजूद हैं. समय रहते चुनौतियों को स्वीकार कर खुद को उसके अनुरूप ढालना होगा, तभी प्रतिस्पर्धा का सामना किया जा सकेगा. मजदूर यूनियनों ने भी इस नई तकनीकी चुनौती से निपटने की तैयारी का संकेत दिया और श्रमिक हितों की रक्षा के लिए सतर्कता पर जोर दिया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
