चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र के हांडीमारा गांव में बीती रात सरस्वती महली नामक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही सोनुआ थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराया गया.


इस मामले में मृतका की मां ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बेटी को पति और सास लगातार प्रताड़ित करते थे, जिसके कारण उसने आत्महत्या का कदम उठाया. मृतका की मां ने सोनुआ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति प्रकाश महली और सास पंसोरी महली के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मृतका की मां ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
