लातेहार: बचे हुए नक्सली और एस्प्लेंडर ग्रुप के उग्रवादियों के सफाये को लेकर बुधवार को लातेहार के बेतला में क्राइम बैठक आयोजित की गई. बैठक में पलामू रेंज के आईजी सुनील भाष्कर, डीआईजी नौशाद आलम, लातेहार एसपी कुमार गौरव, गढ़वा एसपी अमन कुमार और पलामू एएसपी शामिल हुए.

बैठक में सरकार के निर्देश के बाद झारखंड से नक्सलियों का पूरी तरह से खात्मा करने के लिए नई रणनीति बनाई गई. आईजी सुनील भाष्कर ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बचे नक्सली या तो पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करें या फिर पुलिस की गोली से मार गिराए जाएं. उन्होंने नक्सलियों के खात्मे के लिए सर्च अभियान तेज करने का आदेश दिया. साथ ही तीनों जिलों के थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि थाने पर आने वाले पीड़ितों के साथ अच्छा व्यवहार करें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई होगी.
आईजी ने कहा कि लातेहार, गढ़वा और पलामू में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान को और अधिक तेज किया जाएगा. उन्होंने मीडिया के माध्यम से भी नक्सलियों से अपील की कि वे आत्मसमर्पण करें अन्यथा कार्रवाई का सामना करें. डीआईजी नौशाद आलम ने भी कहा कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा और थाना स्तर पर पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित होगा.
लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि बेतला में हुई इस बैठक में कई अहम निर्देश मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस जल्द ही नक्सलियों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाएगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
