चाईबासा/ Jayant Pramanik झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की बैठक सोमवार को नगर अध्यक्ष श्याम करवा की अध्यक्षता में कचहरी तालाब परिसर में आयोजित हुई. बैठक में जिला अध्यक्ष करण महतो सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, मधुसूदन विद्यालय चक्रधरपुर के संस्थापक स्वर्गीय श्याम सुंदर महतो, जेएलकेएम के पूर्व प्रत्याशी सूर्य नारायण हंसदा और स्वर्गीय कविराज कृष्णा पूर्ति को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई.

अधिवक्ता सह युवा नेता महेंद्र जामुदा ने कहा कि स्वर्गीय श्याम सुंदर महतो का शिक्षा क्षेत्र में विशेष योगदान रहा है. मधुसूदन विद्यालय की देन है कि यहां से पढ़े छात्र- छात्राएं राज्य और देशभर में क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं. वहीं पूर्व बैंक कर्मी रमेश बालमुचू ने कहा कि जेएलकेएम के पूर्व प्रत्याशी सूर्य नारायण हंसदा की कथित एनकाउंटर में हुई मौत संदेहास्पद है और इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने मांगों पर विचार नहीं किया तो जनता के साथ सड़क पर उतरकर न्याय की लड़ाई लड़ी जाएगी.
बैठक में विमल भज, हीरालाल हेंब्रम, संजय कुकल, शुरू बानरा, नीतिमा कुई, महानायक सुंडी, विकास पडियां, तुराम सुंडी, उल्लास नाग, संजय देवगन, डेबिट कलुन्डिया, जय देवगन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
