लोहरदगा: जिले के सदर थाना क्षेत्र के तिगरा जूरिया गांव से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. जहां पति- पत्नी के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया. आपसी बहस के दौरान पत्नी ने गुस्से में आकर पति के प्राइवेट पार्ट पर धारदार औजार से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल पति को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार, जूरिया निवासी 38 वर्षीय बिहार उरांव का अपनी पत्नी से काम को लेकर विवाद हुआ था. विवाद बढ़ने पर पत्नी ने अचानक हमला कर दिया और युवक का प्राइवेट पार्ट कट गया. चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है और फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
