चाईबासा/ Jayant Pramanik चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनुआ और टुनिया स्टेशन के बीच बीती रात इतवारी एक्सप्रेस ट्रेन एक दुर्घटना से बच गई. रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखे जाने के कारण ट्रेन अनियंत्रित हुई, लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया.

इतवारी एक्सप्रेस के चालक ने सोनुआ स्टेशन को तुरंत रिपोर्ट किया, जिसके बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया. आरपीएफ और रेलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तीनों ट्रैकों पर रखे गए पत्थर बरामद किए. साथ ही, ट्रेन के गुजरने के दौरान ट्रैक पर पत्थरों के खरोंच के निशान भी मिले.
रेलवे ने पत्थरों को हटाकर सुरक्षा जांच पूरी की और ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू किया. इस वजह से हावड़ा- मुंबई मुख्य रेलमार्ग पर तीन घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. कामख्या एक्सप्रेस ट्रेन भी दो घंटे तक सोनुआ स्टेशन पर रुकी रही, जबकि अन्य ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोका गया.

