जमशेदपुर/ Afroz Mallik सामाजिक संस्था मां तुझे सलाम संस्था ने बुधवार को जमशेदपुर के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया कि प्राथमिक विद्यालय खासमहल, जो 50 साल पुराना है, वह जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय के पास स्थित होने के बावजूद भी बेहद पिछड़ा हुआ है.

संस्था ने मांग की है कि इस स्कूल को प्राथमिक से माध्यमिक विद्यालय में अपग्रेड किया जाए. साथ ही स्कूल भवन जर्जर स्थिति में है, जिसके कभी भी गिरने का खतरा है, इसलिए नया भवन निर्माण कराया जाए. बच्चों के लिए नया टेबल, खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाए तथा प्रखंड कार्यालय से स्कूल तक सड़क का निर्माण भी कराया जाए.
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि एफसीआई गोदाम का रास्ता स्कूल के बगल से होकर गुजरता है, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर खतरा है. संस्था ने रास्ते को कार्यालय के बाहर से बनाने की मांग की है. संस्था ने चेतावनी दी है कि यदि इन समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया तो खासमहल वासी और संस्था के सदस्य धरना देने को बाध्य होंगे. ज्ञापन सौंपने वालों में संस्था अध्यक्ष मोहम्मद अजहर खान, नंदकिशोर ठाकुर, अरुण रजक, आशीष, कानू समेत अन्य सदस्य शामिल थे.

