सरायकेला/ Pramod Singh पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में राजनगर मोड़ के पास एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने वाहनों की तलाशी ली और कागजातों की जांच की.

वाहन जांच के दौरान बगैर सीट बेल्ट लगाए चालक और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को पुलिस ने कड़ी चेतावनी दी. कई चालकों को फटकार भी लगाई गई. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना क्षेत्र के सभी मार्गों में लगातार एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने वाहन मालिकों और चालकों से अपील की कि जांच के दौरान पुलिस को सहयोग करें. सभी वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी गई ताकि उनका जीवन सुरक्षित रहे. मौके पर अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे.

