चाईबासा/ Jayant Pramanik कोल्हान विश्वविद्यालय सभागार में शनिवार को एक दिवसीय सशक्त पंचायत नेत्री अभियान (Empowered Women Panchayat- Leader Campaign) का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्षा लक्ष्मी सुरेन, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सविता टोपनो, मास्टर ट्रेनर जयश्री कुंकल सहित कई महिला मुखिया और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहीं.

जिला परिषद अध्यक्षा ने महिला प्रतिनिधियों को सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और महिला सशक्तिकरण में उनकी भूमिका पर विस्तार से बताया. जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य महिला प्रतिनिधियों में निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाना, स्थानीय सुशासन के मुद्दों की पहचान और समाधान करना है. मास्टर ट्रेनर जयश्री कुंकल ने प्रशिक्षण के विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी. कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया.

