चांडिल/ Afroj Mallick

सरायकेला- खरसावां जिला के कपाली नगर परिषद क्षेत्रो में कई मोहल्लों में जलजमाव अब आम समस्या बन चुकी है. स्थिति इतनी बदतर हो गई है कि स्कूल जाने वाले छोटे- छोटे बच्चे भी हर दिन कीचड़ और गंदे पानी से होकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं.
यह दृश्य कपाली गैस गोदाम के समीप की है जहां मुख्य सड़क में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है जो न केवल बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए खतरनाक है, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का भी जीता- जागता उदाहरण है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं. अभी बरसात के मौसम में यह स्थिति और भी भयावह हो जाती है. अभिभावकों की मांग है कि बच्चों के भविष्य और स्वास्थ्य को देखते हुए जल्द से जल्द जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए और इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए. क्या बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने वाला कोई है !

