चांडिल: प्रखंड के हेसाकोचा ग्राम में प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) के अंतर्गत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का उद्देश्य आदिम जनजातियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना था.

शिविर में प्रदान की गई सेवाएं.
– 26 व्यक्तियों के आधार कार्ड का अद्यतन किया गया.
– 2 व्यक्तियों को आयुष्मान भारत कार्ड प्रदान किया गया.
– 50 लाभुकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और निःशुल्क दवा वितरण किया गया.
– सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 10 लाभुकों को लाभान्वित किया गया.
– पशुपालन विभाग द्वारा 16 पशुपालकों के बीच दवा वितरण किया गया.
मनरेगा के अंतर्गत प्रदान की गई सेवाएं.
– 9 जॉब कार्ड का नवीकरण किया गया.
– 2 नए जॉब कार्ड का निर्गमन किया गया.
– 2 जॉब कार्ड में पारिवारिक सदस्यों के नाम का समावेश किया गया.
प्रशासन की पहल.
इस शिविर के माध्यम से प्रशासन ने आदिम जनजाति समुदाय के वंचित और पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने का प्रयास किया.

