आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड 17 में पड़नेवाले खरकई पुराने पुल का पैदल पथ क्षतिग्रस्त हो गया है. यहां कभी भी अनहोनी होने की आशंका बनी हुई है. मेंटेनेंस के अभाव में यह पुल दिनोदिन जर्जर होता जा रहा है, हालांकि इससे लोगों का आवागमन जारी है.



विज्ञापन
इसकी जानकारी मिलते ही पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने जेआरडीसीएल को इसकी जानकारी दे दी है. पूर्व पार्षद ने बताया कि खरकाई पुल के लिए नगर निगम की बोर्ड बैठक में जाली लगाने का प्रस्ताव भी पारित हो चुका है, मगर अब तक नहीं लगा है. पुराना पुल का पैदल पथ रात के वक्त अंधेरे में रहता है. आने- जाने वाले राहगीरों का ध्यान भटका तो अनहोनी हो सकती है.




विज्ञापन

