आदित्यपुर: सरकार से 28 दिनों तक संघर्ष करने के बाद अब जलसाहियाओं को मुखियाओं का आतंक झेलना पड़ रहा है. बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिले की जलसहियाओं ने आदित्यपुर स्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यालय पर पहुंच अपनी पीड़ा विभागीय अधिकारीयों से साझा किया. हालांकि एक्जयूटिव अभियंता के अनुपस्थित रहने पर जल साहियाओं ने मिडियाकर्मियों से अपना दर्द साझा किया.
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जलसहिया संघ की जिलाध्यक्ष ने बताया कि लंबे संघर्ष के बाद सरकार ने उन्हें नियमितीकरण का आश्वासन दिया है. मगर जिले के मुखिया कनीय अभियंता के पत्र का गलत दुरुपयोग कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि मुखिया निवर्तमान सहियाओं को पदमुक्त कर दूसरे सहिया का पदस्थापन करना चाहते हैं, जबकि सरकार के पत्र में स्पष्ट आदेश है, कि वैसे जगहों पर सहियाओं की बहाली करनी है जहां की सहिया मृत हो चुकी है या जो काम छोड़ चुकी है. वहां ग्राम सभा के जरिए सहियाओं की नियुक्ति की जानी है. मगर उत्तरी छोटा गोविंदपुर की मुखिया मनमानी पर उतारू है. जो सरकार के आदेश को नहीं मान रहे है. इसी बाबत आज वे एक्जयूटिव इंजीनियर से मिलने पहुंचे थे, मगर उनसे मुलाकात ना हो सकी.

Exploring world
