खरसावां: सरायकेला जिले के
खरसावां झामुमो कार्यालय में शनिवार को झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वगीय सुधीर महतो की जयंती मनाई गई. नेता- कार्यकर्ताओं ने बारी- बारी से उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्वाजंलि दी. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय महतो ने झारखंड आंदोलन में महती भूमिका निभाई थी.
झारखंड राज्य का निर्माण आंदोलन का ही परिणाम है. उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर हम सब को शपथ लेनी चाहिए, कि झारखंड मुक्ति मोर्चा को राज्य भर में सशक्त बनाएंगे और झारखंड राज्य निर्माण के उद्देश्य को पूरा करेंगे. इस दौरान मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, अनुप सिंहदेव, अजय कुमार सामड, अरूण कुमार झामुदा, मो. सलाम, पिन्टु महतो, खुदीराम उगुरसांडी, मो. दबग, अक्षय कुमार गुंजा आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन


