जमशेदपुर: ब्लड बैंक जमशेदपुर में A+ (Ve,) रक्त की कमी को देखते हुए गुरुवार को नरेंद्र मोदी फैंस क्लब द्वारा रक्तदान के एक विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया.
इसमें क्लब के दो वरिष्ठ सदस्य बिनोद कुमार सिंह एवं कमल कांत शर्मा ने ब्लड बैंक जाकर अपना A+ रक्तदान किया. क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि क्लब की ओर से 50 unit ( A+) रक्तदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने क्लब से जुड़े सदस्यों एवं वैसे रक्तदाताओं जिनका ब्लड ग्रुप A+ है उनसे जमशेदपुर ब्लड बैंक आकर अपना रक्तदान करने की अपील की, ताकि वैसे मरीज जिन्हें A+ ग्रुप के रक्त की आवश्यकता है, उन्हे मदद मिल सके.
विज्ञापन



