चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र से एक किशोर छात्र के लापता होने की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार सोनुआ स्टेशन रोड स्थित अपने घर से 17 वर्षीय श्रवण कुमार बारीक मंगलवार सुबह से गायब है. परिजनों और ग्रामीणों द्वारा लगातार खोजबीन किए जाने के बावजूद अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

लापता श्रवण कुमार बारीक, पिता स्वर्गीय धर्मेंद्र बारीक, ग्राम महुलडीहा, पोस्ट सोनुआ, थाना सोनुआ, जिला पश्चिमी सिंहभूम, पिन 833105 का रहने वाला है. वह सोनुआ के सालू नीलू स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है.
परिजनों के अनुसार सोमवार रात को रोजाना की तरह श्रवण ने खाना खाने के बाद सोने चला गया था. लेकिन जब मंगलवार सुबह परिजनों ने देखा तो वह घर में मौजूद नहीं था. परिवार ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली. इस घटना के बाद श्रवण के चाचा शंकर बारीक ने सोनुआ थाना में उसके लापता होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिवार ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को श्रवण कुमार बारीक के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो वह मोबाईल नंबर 9931177008 पर संपर्क कर सकते हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
