चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत रायडीह गांव में रविवार की शाम सर्पदंश की घटना में सोनामनी हेंब्रम (21) नामक एक युवती की हालत गंभीर हो गई. घटना के करीब तीन घंटे बाद परिजन उसे इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे.

विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय सोनामनी हेंब्रम अपने अन्य साथियों के साथ गांव के समीप जंगल में लकड़ी चुन रही थी. इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसके दाहिने पैर में काट लिया. सर्पदंश के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी.
परिजनों के अनुसार घटना के बाद वाहन की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण इलाज में देरी हुई. फिलहाल युवती को सीएचसी में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है और उसका उपचार जारी है.

विज्ञापन
