सासाराम: रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में एक यात्री की मौत हो गई. घटना उस समय हुई, जब हावड़ा- बीकानेर एक्सप्रेस से उतरते दौरान एक यात्री प्लेटफॉर्म पर गिर गया. मृतक की पहचान शंकर यादव के रूप में हुई है, जो भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के सरना गांव का रहने वाला था.

विज्ञापन
बताया जाता है कि ट्रेन से उतरने के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं. मौके पर मौजूद लोगों ने घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए.
फिलहाल रेलवे पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मृतक शंकर यादव कोलकाता में एक निजी कंपनी में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था.

विज्ञापन
