सासाराम: सासाराम रेलवे स्टेशन पर कालका से हावड़ा जा रही 12312 नेताजी एक्सप्रेस के जनरल कोच से 311 कछुआ बरामद किया गया. ये कछुए 11 बोरी में बंद लावारिस हालत में पाए गए. रेल सुरक्षा बल (RPF) की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया.

विज्ञापन
RPF निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने ट्रेन के आगे के जनरल कोच में छापामारी की, जिसमें सभी कछुए बरामद हुए. हालांकि, इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी.
वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सभी कछुओं को अपने सुपुर्द कर लिया. बरामद कछुओं की अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है.
मामले की आगे की जांच RPF और वन विभाग संयुक्त रूप से कर रही है.

विज्ञापन
